जयपुर : 10 लाख के लालच में कर डाली पड़ोसी बुजुर्ग की हत्या, 48 घंटे के अंदर पुलिस का खुलासा

By: Ankur Fri, 29 Jan 2021 4:29:01

जयपुर : 10 लाख के लालच में कर डाली पड़ोसी बुजुर्ग की हत्या, 48 घंटे के अंदर पुलिस का खुलासा

सोढाला में मंदिर में 70 साल के बुजुर्ग की हत्या का खुलासा पुलिस ने गुरुवार को कर दिया। चर्चा थी कि मंदिर में 10 लाख रुपए रखे हैं। इसी पैसों को लूटने के लिए पड़ोसी ने ही अपने 4 साथियों के साथ हत्या की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस के 100 जवानों ने 48 घंटे के अंदर आरोपी को पकड़ा। आरोपी की पहचान गोकुल मेहरा (20) निवासी आजाद नगर राकड़ी के रूप में हुई है।

गोकुल मंदिर से महज 100 मीटर दूर रहता था। फिलहाल तीन आरोपी फरार हैं। पुलिस का कहना है कि जल्द ही दूसरे आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस का कहना है कि 4 बदमाश लूट के इरादे से मंदिर में घुसे थे। बदमाशों को आशंका थी कि 10- 11 लाख कैश हो सकता है और केयर टेकर गिर्राज सिंह 70 साल का है, जिसे कंट्रोल करना आसान होगा। गौरतलब है कुछ दिन पहले भी मानसरोवर में पड़ोसी ने अध्यापिका विज्ञा शर्मा की हत्या कर दी थी।

घटना के बाद पुलिस ने मंदिर के 500 मीटर के दायरे के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। कॉलोनी के तीन-चार लड़के सीसीटीवी में रात को दिखाई दिए। एक लड़का अपने घर पर नहीं मिला। पूछताछ में परिजनों ने कहा कि लड़का कई दिन से बाहर गया हुआ है। शक होने पर पुलिस उसके साथियों के घर पहुंची तो वे भी नही मिले। घरवालों ने कहा कि कई दिन से बाहर गए हुए हैं, लेकिन जांच में पुलिस ने लोकेशन देखकर झूठ पकड़ लिया।

इसके बाद पुलिस ने गोकुल को पकड़ लिया, वहीं तीन फरार है। एडि. डीसीपी अवनीश कुमार शर्मा ने बताया कि इस केस में क्षेत्र के पूर्व में संपत्ति संबंधी अपराध, हिस्ट्रीशीटर, नशे के आदि करीब 150 संदिग्धों से पूछताछ की। मंदिर आने वाले लोगों, महिलाओं से भी जानकारी ली। पुलिस की पूछताछ के बाद आपराधिक प्रवर्ती के लोग घर छोड़कर भाग निकले। जिन्हें पुलिस पाबंद करने की कार्रवाई कर रही है।

ये भी पढ़े :

# अलवर : 75 वर्षीय गार्ड को पोक्सो अधिनियम के तहत मिली बालिका से छेड़छाड़ की सजा

# सीकर : फेसबुक पर पाेस्ट देखकर ख़रीदा घरेलू सामान, हुई 72 हजार रुपए की ठगी

# नागौर : शांतिपूर्ण माहौल में हुआ मतदान, 79 फीसदी रहा आंकड़ा, पकड़ा गया एक फर्जी मतदाता

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
पढ़ें Hindi News ऑनलाइन lifeberrys हिंदी की वेबसाइट पर। जानिए देश-विदेश और अपने प्रदेश से जुड़ीNews in Hindi

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com